मोहन भागवत ने पुणे के दगडूशेठ पंडाल में भगवान गणेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को पुणे के मशहूर दगडूशेठ गणपति पंडाल में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पंडाल में भगवान गणेश की आरती की गई। बाद में पंडाल के द्वार अन्य भक्तों के लिए खोल दिए गए। महाराष्ट्र समेत देशभर में आज से दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई है। पुणे स्थित मशहूर गणपति मंडल के पंडाल का उद्घाटन सरसंघचालक डॉ. भागवत ने पूजा-अर्चना के साथ किया। […]Read More






