ताइपे, 24 जुलाई । ताइवान में ‘तूफान गेमी’ का जमीन से लेकर आसमान तक असर दिख रहा है। आम जनजीवन ठप है। बाजारों को बंद करा दिया गया है। कामकाजी लोगों को छुट्टी दे दी गई। एयरलाइन कंपनियों ने उड़ानें भी रद्द कर दी हैं। मूसलाधार बारिश और तेज हवा के पूर्वानुमान के दौरान होने वाली तबाही से निपटने के लिए सेना को चौकस किया गया है। फोकस ताइवान सीएनए इंग्लिश न्यूज और ताइपे टाइम्स […]Read More
तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को रौंदा,मौत से गुस्साएं लाेगाें
वाराणसी,24 जुलाई। सारनाथ थाना क्षेत्र के चंद्रा चौराहे के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हृदय विदारक घटना से गुस्साएं लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। रमरेपुर पहड़िया निवासी अजीत कुमार जायसवाल का इकलौता पुत्र भावेश जायसवाल (15) प्रतिदिन की भांति आज सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला […]Read More
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रोफेसर यशपाल की पुण्यतिथि पर
भोपाल, 24 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भारतीय शिक्षाविद व वैज्ञानिक प्रोफेसर यशपाल की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि “भारत के प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक और शिक्षाविद, पद्म विभूषण से सम्मानित प्रोफेसर यशपाल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। दूरदर्शन पर अत्यंत चर्चित विज्ञान कार्यक्रम ‘टर्निंग प्वाईंट’ में आपकी भागीदारी व विज्ञान […]Read More
बिहार विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन सरकार तीन विधेयक
पटना, 24 जुलाई । बिहार विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सरकार सदन में तीन विधेयक पेश करेगी,जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा एंटी पेपर बिल जाे पेपर लीक रोकने से संबंधित विधेयक है की हाे रही है। इस विधेयक में 10 साल तक की सजा और एक करोड़ तक के जुर्माना का प्रावधान किया गया है। दरअसल इस बिल को मानसून सत्र के दूसरे दिन ही पेश होना था, लेकिन विपक्ष के हंगामे के […]Read More
सोलह मामलों में दोषी न्यूजर्सी के डेमोक्रेट सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज
वाशिंगटन, 24 जुलाई । रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के 16 मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद आखिरकार न्यूजर्सी के डेमोक्रेट सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रॉबर्ट मेनेंडेज ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा न्यूजर्सी के गवर्नर फिलिप डी. मर्फी को भेज दिया। यह जानकारी द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दी गई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद उनपर डेमोक्रेटिक सहयोगियों […]Read More






