अनगड़ा थाना क्षेत्र के हाहे में बुधवार की सुबह रांची-मुरी मार्ग पर हुए एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गंभीर घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। मृतक की पहचान चिलदाग निवासी रमेश करमाली के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रमेश करमाली अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर अंगदा की […]Read More
स्वास्थ्य मंत्री ने कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को दी श्रद्धांजलि
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य सरकार ने कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है। सेंट मैरी कैथेड्रल ,पुरुलिया रोड में अपराह्न एक बजे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन चार अक्टूबर 2023 को हो गया था।Read More
बाल विवाह रोकने को राज्यव्यापी जन जागरुकता अभियान 16 को
बाल विवाह रोकने के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी जन जागरुकता अभियान चलाएगा। जानकारी के अनुसार विभागीय सचिव कृपानंद झा ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जनमानस को जागरूक करते हुए राज्य में बाल विवाह के खिलाफ सकारात्मक माहौल तैयार करने की जरूरत है। कम उम्र में विवाह से बहुत सारे बच्चे अनपढ़ और अकुशल रह जाते हैं। […]Read More
खेलकूद व युवा कार्य निदेशालय रांची की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह पुरुष और महिला दोनों वर्गों में होगी।प्रतियोगिता की शुरुआत एक नवंबर से जिले के सभी 194 पंचायतों में होनी है। प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर […]Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से जम्मू-कश्मीर के दो दिन के
राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू आज जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दरबार भी जाएंगी और भवन परिसर में पार्वती भवन व स्काई वाक (फ्लाईओवर) का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर पूरे प्रदेश में विशेषकर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए […]Read More






