गुवाहाटी में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 5.42 बजे 3.5 रिक्टर तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता काफी कम होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। एनसीएस की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र गुवाहाटी के उत्तर-पूर्व की ओर से 63 किलोमीटर दूर स्थित है। भूकंप 26.63 अक्षांश और 92.08 देशांतर पर स्थित 5 किमी की गहराई में था।Read More
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में अजीबोगरीब तरीके से मौसम बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात मिचौंग के प्रभाव से राज्य के तटीय जिलों राजधानी कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में पिछले छह दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बावजूद इसके तापमान में गिरावट के बजाय बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण मौसम जनित बीमारियां बढ़ने लगी हैं। मौसम विभाग […]Read More
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आगामी 17 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे 25 किलोमीटर का मैराथन बेहद खास होने जा रहा है। इसमें दुनिया भर के कई दिग्गज आकर्षण का केंद्र होंगे। मैराथन की प्रायोजक संस्था टाटा स्टील की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि विश्व चैंपियनशिप के 10 हजार मीटर के रजत पदक विजेता कीनिया के डेनियल सिमियु इबेन्यो और इथोपिया की 10 किमी दौड़ की विश्व रिकॉर्ड […]Read More
ग्वालपाड़ा जिले के लखीपुर के सरालझार गांव में नशे के खिलाफ पुलिस की छापेमारी में एक सौ कंटेनर में भरा ड्रग्स जब्त किया गया। पुलिस ने आज बताया कि ड्रग्स के साथ तस्कर मोनिरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान जिले के धूमेरघाट और जलेश्वर थाना पुलिस द्वारा चलाया गया। इस सिलसिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।Read More
जमशेदपुर एफसी गुरुवार शाम अपने घरेलू मैदान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग (2023-24) में अपने आगामी मैच में चेन्नइयन एफसी की मेजबानी करेगी। आईएसएल में हर मुकाबले की अपनी एक अनूठी कहानी होती है, और यह भी अलग नहीं है। रेड माइनर्स उस कोच का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो उन्हें भारतीय फुटबॉल के उच्चतम शिखर पर ले गया। ओवेन कॉयल अब मरीना मचान्स के हेड कोच हैं, […]Read More






