नवाबाद थाना क्षेत्र में 25 दिसम्बर की सुबह घने कोहरे के बीच कानपुर – झांसी हाईवे पर मेडिकल बाईपास पर बागेश्वर धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस रुके ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में मिनी बस क्षतिग्रस्त हो गई। दो लोगों की मौत हो गयी और अन्य 17 यात्री घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक -नगर (एसपी सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि हादसा मेडिकल बाईपास पर हुआ। सुबह […]Read More
बंगाल में एडिनो वायरस का खतरा, केंद्र सरकार ने किया
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में बच्चों में एडेनो वायरस के घातक संस्करण के प्रसार को लेकर पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग को आगाह किया है। इसे लेकर राज्य सरकार को एडवाइजरी जारी की गई है। आईसीएमआर से संबद्ध नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हैजा एंड एंटरिक डिजीज (एनआईसीईडी) के हालिया निष्कर्षों के आधार पर जानकारी मिली है। यह एडेनो वायरस के लिए व्यक्तियों के नमूना परीक्षण पर आधारित है। एडेनो […]Read More
कड़ाके की ठंड के बीच कश्मीर घाटी में छाई कोहरे
कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार सुबह कश्मीर घाटी में कोहरे की मोटी परत छा गई जिससे सुचारू यातायात प्रभावित हुआ। श्रीनगर सहित घाटी के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई और यात्रियों को असुविधा हुई। इसी बीच जम्मू के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस […]Read More
बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च में यीशु के जन्म की घटना को साकार करने वाली विशाल चरनी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।आज सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के सभी चर्चों में विशेष आराधना होगी। साथ ही चर्च आने वालों को प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक के साथ स्वागत किया जाएगा। राजधानी रायपुर में मौजूद छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने चर्चों में शुमार सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में बीती […]Read More
पेट्रोलपंप कर्मी के साथ मारपीट, बोलेरो चालक सहित चार पर
देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में भोपाल बाइपास स्थित एचपी पेट्रोलपंप पर डीजल डलवाने की बात पर हुए विवाद में कर्मी के साथ बोलेरो चालक सहित चार लोगों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भोपाल बाइपास स्थित एमपी पेट्रोलपंप कर्मी दीपक (26)पुत्र सिद्वनाथ सिसोदिया निवासी […]Read More






