विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिवसीय काठमांडू दौरे पर हैं। आज उन्होंने राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ से मुलाकात की विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पौडेल से मुलाकात के दौरान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से भेजा शुभकामना संदेश उन्हें दिया। उनका मार्गदर्शन और भावनाएँ मजबूत और व्यापक भारत-नेपाल संबंधों के लिए प्रेरणादायक हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री […]Read More
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरुवार को राजभवन में उप वन संरक्षक महातिम यादव ने मुलाकात कर वनाग्नि प्रबंधन के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि प्रतिवर्ष वनाग्नि से हमारी वन संपदा को भारी नुकसान उठाना पड़ता है इसके साथ-साथ यह ग्लोबल वार्मिंग के लिए भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में वन हैं, हमें इन्हें बचाने के लिए अधिक से […]Read More
श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर संस्कृत विश्वविद्यालय में बाईस जनवरी
अयोध्या में बाईस जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता शास्त्री कोसलेन्द्रदास ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर रामसेवक दुबे ने बाईस जनवरी को कुलपति के विशेषाधिकार से विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। कुलपति प्रोफेसर दुबे ने बताया कि शिक्षक,कर्मचारी एवं विद्यार्थी बाईस जनवरी को श्रीराम की उपासना एवं आराधना के साथ ही अयोध्या […]Read More
अनियंत्रित होकर एक तेज़ रफ्तार बाइक सरकारी बस के नीचे आने से दो बाइक सवार घायल हो गए है। यह घटना गुरुवार दोपहर गाजोल में राष्ट्रीय राजमार्ग- 512 के कार्लविटा मोड़ इलाके में घटी है। घायलों के नाम अनिल बास्के (28) और माझी टुडू (18) है। दोनों करकच ग्राम पंचायत के नित्यानंदपुर गांव के रहने वाले है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बस चालक ने दोनों को बचाने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाए लेकिन कोई फायदा […]Read More
899.22 करोड़ से सुदृढ़ होगी पीवीवीएनएल की विद्युत व्यवस्था
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ डिस्कॉम के अंतर्गत बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 899.22 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध सुचारू विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) मेरठ की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने बताया कि विद्युत व्यवधान को दूर करने, लो-वोल्टेज की स्थिति सुधारने, ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता में कमी लाने की योजनाओं पर किया जा रहा है। 899.22 करोड़ रुपए की योजनाओं से पूरी […]Read More






