कलेक्टर चंदन कुमार ने गुरुवार को जिला बलौदाबाजार- भाटापारा की सीमा के अंतर्गत बिना लिखित पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया है। गठित दल अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराते हुए समय-समय पर स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।Read More
मनुष्य की आंत में रहने वाले कृमि, बच्चों और किशोर किशोरियों में कुपोषण के साथ साथ एनीमिया का भी कारक बनते हैं। इससे बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य है । इसी उद्देश्य से एक फरवरी को पूरे जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। यह कहना है जिलाधिकारी नेहा प्रकाश का। वह जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) पर […]Read More
भारतीय सैन्य अकादमी के लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन के रूप में 52वां प्रमुख मिल गया है। उन्होंने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपने राष्ट्र के लिए बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को मान्यता देते हुए एक समारोह में युद्ध स्मारक पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ले. ज. संदीप जैन, एसएम को जून 1988 में 13 महार (थानपीर) में नियुक्त किया गया था। 35 वर्षों से अधिक के अपने शानदार करियर […]Read More
विद्युत विभाग ने मुरादाबाद मंडल में प्रीपेड मीटर लगाने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। मंडल में आने वाले पांचों जिलों में इंटेली स्मार्ट कंपनी को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुरादाबाद महानगर में तेजी से काम चल रहा है। इसके बाद देहात की बारी है। विद्युत निगम के अधिकारियों की मानें तो अगस्त तक मुरादाबाद शहर में प्रीपेड मीटर लगने शुरू होंगे। मुरादाबाद के बाद मंडल के दूसरे जिलों में काम शुरू […]Read More
रायपुर प्रेस क्लब में अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का निर्वाचन करने 17 फरवरी को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रेस क्लब में निर्वाचन के लिए दो से सात फरवरी तक नाम निर्देशन पत्र कलेक्टोरेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 11 में भरे जाएंगे। प्रेस क्लब रायपुर के इस निर्वाचन से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक तथा संयुक्त सचिव के दो पदों […]Read More






