शीतला सप्तमी का पर्व सोमवार को प्रदेशभर में परंपरागत उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। महिलाओं ने सवेरे जल्द ही शीतला माता के मंदिर पहुंच कर पूजा की व ठंडे पकवानों के माता का भोग लगाया। आज हर घर में सभी ने ठंडे पकवानों की प्रसादी ली। शीतला माता का पूजन करने के लिए महिलाएं सज-धज कर हाथों में पूजा सामग्री के थाल लिए रात से ही माता के मंदिरों में पहुंचने […]Read More
वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज (सोमवार) को खरसिया में होंगे, जहां उनके मंत्री बनने के पश्चात प्रथम आगमन को लेकर मेगा रोड शो किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता रविंद्र गवेल अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश करेंगे। रविवार की देर शाम को भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ कि कैबिनेट मिनिस्टर ओपी चौधरी का भव्य स्वागत रायगढ़ चौक में किया जाएगा। जहां से 500 से अधिक मोटरसाइकिल तथा […]Read More
सालावास गांव के शिकारपुरा रोड पर सोमवार सुबह एक डंपर ने बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्रसिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों ही युवक सालावास गांव के बताए जा रहे है। इधर, गांव […]Read More
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मरहूम मुख्तार अंसारी के घर गाजीपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने गमजदा परिजनों से मुलाकात की और उन्हें दिलासा बंधाया। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लखनऊ में अपना दल कमेरावादी से लोकसभा चुनाव में हुए नये गठबंधन का एलान और चुनाव रणनीति की जानकारी देने के बाद रविवार की रात गाजीपुर जनपद पहुंचे। उन्होंने मरहूम मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंचकर गमजदा परिवारीजनों से मुलाकात […]Read More
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, मुख्यमंत्री व प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहुत की गयी है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने बताया कि बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश महामंत्री, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद कविता पाटीदार संबोधित करेंगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई जायेगी।Read More






