अररिया आरएस थाना पुलिस ने चंद्रदेई वार्ड संख्या सात में तौसीफ आलम पिता -मो.कलीम के दुकान में बीती रात छापेमारी कर दुकान में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर एसपी अमित रंजन के निर्देश पर छापेमारी की।मौके से ही आरएस थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार तौसीफ आलम को गिरफ्तार कर लिया।इस बात की जानकारी सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बुधवार को दी।पुलिस गिरफ्तार किए गए दुकानदार से […]Read More
रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था का लेकर मंगलवार की देर रात शहर का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने तपोवन मंदिर के साथ- साथ शहर के विभिन्न इलाकों का जायज़ा लेते हुए संबंधित पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार भी उपस्थित थे।Read More
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम नवमी को प्रदेश वासियों और प्रभु श्री राम भक्तों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शताब्दियों की प्रतीक्षा के उपरांत अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला […]Read More
श्री वीरभद्र ध्वज चल समारोह समिति द्वारा राम नवमी के पावन पर्व पर महाकाल मंदिर से ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। इसमें शिव परिवार की झांकी और बेंगलुरु के फूलों से सुसज्जित बाबा महाकाल का सेहरा आकर्षण का केंद्र होगा। समिति के ऋषभ बाबू यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राम नवमी के पावन पर्व पर बुधवार शाम 6 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से ध्वज चल समारोह प्रारंभ होगा, जो गुदरी, कहारवाडी, […]Read More
जीयो ओर जीने दो नारे के प्रणेता अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती पर जैन समाज द्वारा त्रिदिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन 19 से 21 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम के समन्वयक अनिल गंगवाल ने बताया कि 19 अप्रैल को महोत्सव समिति के तत्वावधान में विद्यासागर अतिथि भवन फ्रीगंज पर भव्य शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक अवशेष जैन,जबलपुर द्वारा भव्य भजन संध्या की […]Read More






