आबू-पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया को शनिवार शाम को सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें आबूरोड के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। ईसीजी में हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर पालनपुर (गुजरात) रेफर किया गया। जहां एक निजी हॉस्पिटल में एंजियोग्राफी में ब्लॉकेज नजर आने पर एक स्टेंट डाला गया। फिलहाल, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार विधायक समाराम गरासिया शनिवार को तलहटी के गोलिया (आबूरोड) में एक शादी समारोह में भाग […]Read More
मतदान के बाद कुशलगढ़ क्षेत्र के लोगों का काम की तलाश में दूसरे शहर के लिए पलायन शुरू हो गया है। गुजरात मजदूरी करने जा रहे बादर भाई ने बताया कि चुनाव होने से मतदान करने आए थे। यहां पर काम नहीं होने से गुजरात जा रहे हैं। बदा भाई ने बताया कि यहां इतनी मजदूरी नहीं मिलती जितनी गुजरात में मिलती है। बदा ने बताया कि उनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी काम […]Read More
फलोदी में बाप उपखंड के पास जेतड़ासर ग्राम पंचायत में भीलों की ढाणी में फंदे से लटक कर प्रेमी प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। दोनों शादीशुदा थे और उनके छह-छह बच्चे हैं। प्रेमिका की शादी 17 साल पहले हो गई थी और प्रेमी की 13 साल पहले। व्यक्ति की पत्नी बच्चों को लेकर पीहर गई हुई थी। इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया। वह अपने चार साल के बच्चे को लेकर प्रेमी के घर […]Read More
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की 10 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया था। 2 सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीती थी। इस चुनाव में भाजपा के वोट शेयर में शानदार बढ़ोत्तरी हुई। मोदी मैजिक का यह कमाल रहा कि मैनपुरी की हारी हुई सीट पर भी भाजपा का वोट शेयर 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ा था। बता दें, भाजपा ने […]Read More
छत्तीसगढ़ सरकार की मांग पर सीबीआई ने बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे में 12 आरोपितों के विरुद्ध नए सिरे से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए सीबीआई की टीम शनिवार को इंडिगो की रूटीन फ्लाइट से रायपुर पहुंची। इसके बाद सीबीआई की टीम रायपुर एयरपोर्ट से सीधे दो वाहनों से बेमेतरा के बिरनपुर पहुंची। बेमेतरा पुलिस से केस डायरी लेकर सीबीआई जांच में जुट गई है। विधायक ईश्वर साहू से सीबीआई की […]Read More






