जलपाईगुडी सेक्टर के अंतर्गत 06वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बॉर्डर आउट पोस्ट अर्जुन पर तैनात जवानों ने अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम गौतम कुमार मंडल (49) है। हालांकि पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को सद्भावना के संकेत के रूप में एक फ्लैग मीटिंग के माध्यम से बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया गया। बीएसएफ ने शनिवार को […]Read More
साढ़ थाना क्षेत्र में ईंट लदे ट्रैक्टर ने जालौन के मजदूर विशाल को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो वहीं चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। जालौन जनपद गांव परौसा थाना कदौरा निवासी 24 वर्षीय विशाल अहिरवार घाटमपुर थाना क्षेत्र के गोपाल भट्ठा नौरंगा में रहकर मजदूरी करता था। देर रात वह अपने गांव जाने के […]Read More
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर के जयपुर स्थित निवास पर पहुंचे और दिलावर के बड़े भाई जगन्नाथ दिलावर के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। देवनानी मंत्री के आवास पर लगभग आधा घंटे रुके और पारिवारिक चर्चा की। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मदन दिलावर के बड़े भाई जगन्नाथ दिलावर का लंबी बीमारी के बाद कोटा के अस्पताल मे निधन हो गया था।Read More
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत आठ राज्यों की 58 सीटों पर शनिवार सुबह 07 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों पर दोपहर एक बजे तक औसतन 37.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। अम्बेडकरनगर में सबसे अधिक 41.59 प्रतिशत और फूलपुर में सबसे कम 33.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदेय स्थलों पर […]Read More
आमजन की सक्रिय भागीदारी भ्रष्टाचार के उन्मूलन में महत्वपूर्ण है:
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी संदर्भ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरडा ने पहले से स्थापित एसीबी हेल्पलाइन नम्बर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 9413502834 पर ज्यादा से ज्यादा कॉल एवं मैसेज करने की आमजन से अपील की है। हेल्पलाइन नंबर एवं व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से नागरिक चौबीस घंटे भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। […]Read More






