सूरत के मोटा वराछा रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। इनमें से एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूरत के मोटा वराछा रिंग रोड क्षेत्र में दुखियाना दरबार के समीप शनिवार तड़के 2 बजे कार चालक ने नियंत्रण खो देने के बाद 4 बाइक को टक्कर मारी। सड़क किनारे बाइक खड़ी […]Read More
मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया। मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान एक पोम्पी मोर्टार (स्थानीय निर्मित), एक एसएमजी कार्बाइन मैगजीन के साथ, एक .303 […]Read More
मणिपुर में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी के साथ ही उग्रवादियों के पकड़े जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी सिलसिले में सुरक्षा बलों के अभियान में तीन कट्टर केसीपी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के उग्रवादियों को पकड़ा गया। मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पुलिस ने काकचिंग जिले के पानगानतबी क्षेत्र से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के जिन तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान थोकचोम सोरू उर्फ अंबुजा सिंह (23), लैसराम बिरदीना मैतेई […]Read More
तृप्ति डिमरी ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों की सराहना बटोरने वाली तृप्ति डिमरी ने मुंबई में घर ले लिया है। ‘एनिमल’ में छोटे से रोल से नेशनल क्रश बन गईं तृप्ति मुंबई के बांद्रा इलाके में एक खूबसूरत घर की मालकिन हैं। तृप्ति ने बांद्रा में एक घर खरीदा है, जहां कई बॉलीवुड हस्तियां रहती हैं, उनके घर की कीमत और अन्य जानकारियां सामने आ गई हैं। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के […]Read More
प्रतापगढ़ में जमीन विवाद को लेकर मदरसा संचालक की हत्या
जेठवारा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक मदरसा संचालक की लाठी डंडे से पीटा। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जमीन का विवाद है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर मदरसा के संस्थापक व वर्तमान में कादीपुर के मदरसा के संचालक रहे मौलाना फारूक(60) की धारदार हथियार से गला रेतकर […]Read More






