जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने रविवार को कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर पूरे कावंड़ मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वप्रथम मेला अस्पताल होते हुए हिल बाईपास की ओर बढ़े। मंशादेवी पैदल मार्ग के पास उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इसके बाद व्यू प्वाइंट पर पहुंचे तथा कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध […]Read More
उप्र: सोने पटेल की जयंती पर एनडीए ने दिखाई एकजुटता
अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में एनडीए अपनी एकजुटता की ताकत दिखा रहा है। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 24 घंटे मेहनत करने की जरुरत है। […]Read More
स्वत्व और स्वाभिमान से स्वयं को प्रकाशित होने का संदेश
गुरु पूर्णिमा अर्थात अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर यात्रा और व्यक्ति से लेकर राष्ट्र तक स्वाभिमान जाग्रत कराने वाले परम प्रेरक के लिए नमन दिवस। जो हमें अपने आत्मबोध, आत्मज्ञान और आत्म गौरव का भान कराकर हमारी क्षमता के अनुरूप जीवन यात्रा का मार्गदर्शन करें, वे गुरु हैं। वे मनुष्य भी हो सकते हैं, और कोई प्रतीक भी। संसार में कोई अन्य प्राणी भी, ज्ञान दर्शन कराने वाला कोई दृश्य, कोई […]Read More
नर्मदा कैनाल में फंसे सात लोगों को किया गया रेस्क्यू
सुरेन्द्रनगर जिले के लिंबडी टोराला गांव के नर्मदा कैनाल में फंसे 7 लोगों का रेस्क्यू किया गया। लिंबडी की भोगावो नदी उफान पर है। मोजीदड गांव में भारी बारिश के बाद यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) में पानी भर गया। इसके साथ बोरणा, चचाणा, रंगपुर, वनाला, कंथारिया में भारी बारिश हुई। लिंबडी शहर और तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। भारी बारिश के कारण लिंबडी तहसील के […]Read More
चोरों ने सूने घर से बंदूक, चांदी के आभूषण और
शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में लगातार चोरियों की सफल वारदातों को अंजाम देने वाले चोर पुलिस के सुरक्षा तंत्र पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। चोरों ने अब हाइवे से सटे करीब एक सौ मीटर की दूरी पर पटेल नगर स्थित एक घर को निशाना बनाते हुए घर से डबल बैरल की गन, घर के भीतर बने मंदिर में रखे करीब बारह हजार रुपये और […]Read More






