दिल्ली में 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन,
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ब्रिटानिया चौक के निकट शकूरपुर स्थित इंदिरा गांधी पॉलीक्लिनिक में एक नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इसी के साथ राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की गई। सरकार का कहना है कि यह पहल दिल्लीवासियों को उनके घरों और कॉलोनियों के पास गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। […]Read More






