वात्सल्य की मूर्ति स्कंद माता के दरबार में श्रद्धालुओं ने
शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन गुरूवार को परम्परानुसार श्रद्धालुओं ने जैतपुरा बागेश्वरी देवी मंदिर परिसर स्थित स्कंद माता के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में बुद्धि, वात्सल्य और प्रेम की मूर्ति स्कंदमाता के विग्रह का दर्शन कर श्रद्धालु आह्लादित दिखे। दरबार में भोर से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होने लगे। रात तीन बजे के बाद मातारानी का श्रृंगार और मंगला आरती कर मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। मंदिर […]Read More






