गुजरात से एस.जयशंकर समेत भाजपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध
गुजरात से राज्यसभा की 3 सीटों पर भाजपा के सभी तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत दो अन्य उम्मीदवार केसरीदेवसिंह झाला और बाबुभाई देसाई भी शामिल हैं। 20 जुलाई को शुरू होने वाले संसद सत्र में तीनों सांसद शपथ लेंगे। कांग्रेस ने जहां इस बार एक भी फार्म जमा नहीं कराया, वहीं भाजपा के डमी उम्मीदवारों ने भी नाम वापस ले लिए, जिससे चुनाव की नौबत नहीं आई। […]Read More






