हरियाणा में चल रही बीजेपी-जेजेपी की झूठ, फूट और लूट वाली सरकार को जनता सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। प्रदेश में इस बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, जो कि गठबंधन की जनविरोधी नीतियों का खात्मा करेगी। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा सोमवार को रोहतक में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिसार में हुए कांग्रेस के […]Read More
जिले के विकासखंड बिसंडा अंतर्गत ग्राम कोर्रा खुर्द में प्रियंका पटेल प्रधान हैं लेकिन उनके जेठ अपने आप को स्वयं ग्राम प्रधान समझते हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव से साठ-गांठ करके बहू के खाते से सरकारी धन निकालकर लाखों रुपये का बंदरबांट किया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपने जेठ और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत की है। ग्राम प्रधान प्रियंका पटेल का कहना है कि मेरी […]Read More
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा के तत्वाधान में आरटीओ ऑफिस वृंदावन कॉलोनी स्थित अर्चना मिश्रा के आवास पर हरियाली तीज का कार्यक्रम बहुत धूमधाम एवं परंपरागत रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुशीला राजावत द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं रोली से तिलक करके किया। तत्पश्चात वंदे मातरम का गायन हुआ एवं सुशीला राजावत द्वारा हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को आगे […]Read More
सदन में सुनियोजित व्यवधानों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना आवश्यक-
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि विधानमंडल चाहे वह संसद हो या राज्य विधान सभाएं और विधान परिषदें, यह सभी सदन 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए जन प्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि वे विधायिका में लोगों के विश्वास को बनाए रखें। बिरला ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि विधानमंडल लोगों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए काम करें। […]Read More
पार्षदों का नगर निगम में प्रदर्शन, नगर आयुक्त को घेरा
शहर में स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त न होने से भड़के पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त का घेराव किया। निगम नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में पहुंचे पार्षदों ने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का घेराव किया। उनका कहना था कि बीते लंबे समय से शहर क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है, ऐसे में वार्डवासियों को विशेषकर रात के समय परेशानी का सामना […]Read More






