मसूरी गोलीकांड की घटना हमेशा हमारे स्मरण में रहेगी :
मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी गोलीकांड की घटना हमेशा हमारे स्मरण में रहेगी। राज्य निर्माण में हमारी मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। […]Read More






