वन विभाग के डाबग्राम रेंज ने वन कर्मियों ने सागवान की लकड़ियों के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम असित दत्त (26)है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर डाबग्राम रेंज के वनकर्मियों ने तीनबत्ती मोड़ इलाके में अभियान चलाया। अभियान के दौरान लकड़ियों से लदी एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप वैन में लकड़ी […]Read More
हस्तशिल्प, उद्योग, अभियांत्रिकी और वास्तु के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की जयंती दिवस आज बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर बीएचईएल की दोनों इकाइयों, हीप और सीएफएफपी में ‘श्री विश्वकर्मा पूजन’ का आयोजन किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने दोनों ही इकाइयों में आयोजित पूजा अनुष्ठानों में सहभागिता की। विश्वकर्मा जयंती पर सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि विश्वकर्मा पूजन […]Read More
भाजपा नेता येन्नम श्रीनिवास रेड्डी और टीडीपी नेता अली मस्काती
तेलंगाना में भाजपा के वरिष्ठ नेता येन्नम श्रीनिवास रेड्डी और टीडीपी नेता अली मस्काती रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस की ओर से एक्स पर लिखा गया कि आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में तेलंगाना के भाजपा नेता येन्नम श्रीनिवास रेड्डी और टीडीपी नेता अली मस्काती ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ए.रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहे। भाजपा ने […]Read More
राजधानी के गाड़ीगांव में एक बहू की रहस्यमय मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो लोगों में मृतक बहु सलीमा बेगम के पति सैदुर रहमान और उसके ससुर सिद्दीकी अली शामिल हैं। घटना के संबंध में सलीमा की सास से भी पूछताछ की जा रही है। सलीमा बेगम की मौत के बाद उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक प्राथमिकी […]Read More
मसूरी कैमल बैक रोड पर कुलड़ी मस्जिद के सामने द रिंक पवेलियन होटल में रविवार को तड़के भीषण आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग से होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में लग गई, लेकिन आग काफी भीषण थी। इसको लेकर प्रशासन और पुलिस ने मसूरी […]Read More






