देखरेख के अभाव में विभिन्न पार्टियों में सेवा देने के बाद भाजपा में आए नेता के वेयर हाउस में रखा करोड़ों रुपये का सरकारी गेहूं और चना खराब हो गया। मामले में अधिकारियों ने वेयर हाउस संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि गेहूं खराब होने के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेहास्पद नजर आ रही है, क्योंकि सूत्रों की मानें तो अधिकारियों ने भाजपा नेता को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से […]Read More
राज्य के जिलों में सौ दिनों के रोजगार संबंधी केंद्रीय योजना का काम बंद हुए तकरीबन दो साल हो गये हैं। हुगली जिले में वैकल्पिक काम के प्रावधान के बावजूद ज्यादातर मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। जिला प्रशासन सूत्रों के अनुसार 21 दिसंबर 2021 से श्रमिकों के वेतन, उपकरण आदि के मद में 275 करोड़ रुपये बकाया हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने प्रभावित मजदूरों और जॉब कार्ड धारकों को दूसरे सरकारी दफ्तरों में […]Read More
त्रि-दिवसीय आयोजन में दिखेगी कला के विभिन्न रूपों की झलक
38 वें चक्रधर समारोह का बुधवार को नगर निगम ऑडिटोरियम में शुभारंभ हुआ। विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक व विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया ने दीप प्रज्जवलित कर 38वें चक्रधर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयस्तर पर ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह अपने 38 वें बरस में पहुंच गया है। लंबे अंतराल के बाद शहर का गौरव चक्रधर […]Read More
भारत की मदद से जनकपुरधाम में बनेगा श्रीराम जानकी अंतरराष्ट्रीय
भारत के सहयोग से नेपाल के जनकपुरधाम में बहुउद्देश्यीय अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण होगा। रामायणकालीन शहर में बनने वाला यह स्टेडियम धनुषाकार और इसका नाम श्रीराम जानकी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम होगा। मधेश प्रदेश की राजधानी रहे जनकपुरधाम में इस स्टेडियम के लिए हलचल तेज हो गई है। मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव ने बताया कि इस स्टेडियम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को कैबिनेट से पारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत के […]Read More
ड्यूटी पर तैनात विद्युत विभाग के कर्मचारी पर हमला
रात में ग्वालपाड़ा के शिमलीतोला में सनसनीखेज घटना घटी। ड्यूटी पर तैनात एपीडीसीएल कर्मचारियों पर युवकों के एक समूह ने हमला कर दिया। युवकों ने कर्मचारी से 51 हजार रुपये सहित दो मोबाइल फोन छीन लिए। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बाधित बिजली सेवाएं शुरू होने जा रही थी। कर्मचारियों को कथित तौर पर युवकों के एक समूह ने उनके वाहनों को रोकने के बाद पीटा। घायल कर्मचारियों में […]Read More






