अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मध्यप्रदेश में भी खासा उत्साह है और सभी जगह स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिरों और धार्मिक स्थलों को सजाया जा रहा है। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में भी खास तैयारियां की गई हैं। रविवार को पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वरूप में शृंगार किया गया। […]Read More
श्री राम हम सबके आराध्य, हम सभी के लिए ऐतिहासिक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में अंकपात मार्ग पर आयोजित श्री राम राहगीरी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ‘रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी…’ भजन गाया। उन्होंने लोहे की छड़ घुमाई, पंजा लड़ाया और घुड़सवारी भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आज राम के रंग में रंग गई है। चारों तरफ हर्ष, उल्लास और असीम आनंद बरस रहा […]Read More
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से बनेगा सुशासन
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शनिवार को राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर में हेमू कालाणी स्टेडियम में हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम में हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्टेडियम में करीब 11 हजार राम भक्त हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में आम नागरिक के साथ जन प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा […]Read More
सृष्टि की रचनाओं का संरक्षण मानव का दायित्व : राज्यपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सृष्टि की सभी रचनाओं का संरक्षण मानव का दायित्व है। इस दायित्व के निर्वहन के लिए ही प्रकृति ने मानव को मानसिक, शारीरिक शक्तियाँ, करुणा, दया और संवेदनशीलता के भाव दिए हैं, लेकिन मानव ने इन शक्तियों का पराक्रम प्रकृति के साथ खिलवाड़ में किया है। आज चार मौसमों का अनुभव एक दिन में होने लगा है। उन्होंने अपेक्षा की है कि जैव विविधता के महत्व, उपयोगिता और मानव […]Read More
भोपाल में वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी में कचरे में लगी आग
राजधानी के जहांगीराबाद क्षेत्र में स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी में शनिवार दोपहर आग लग गई। यहां कचरे के ढेर से आग से उठी लपटों की चपेट में आकर पांच वाटर ड्रैगन बोट जलकर खाक हो गई। आगजनी की इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी अनुसार […]Read More






