उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को वसंत पंचमी के अवसर पर बाबा महाकाल का मां सरस्वती के रूप में श्रृंगार किया गया है। भस्मारती में भगवान को पीले द्रव्य से स्नान कराया गया। पीले चंदन से आकर्षक श्रृंगार कर सरसों और गेंदे के पीले फूल अर्पित किए गए। विशेष आरती कर फिर पीले रंग की मिठाई का महाभोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु ने […]Read More
सागर, रीवा-शहडोल संभाग में बारिश का अलर्ट, पन्ना में गिरे
प्रदेश के कई जिलों में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट है। सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने के बाद फिर से उत्तरी हवाएं प्रदेश में आने लगेंगी। इससे प्रदेश में बुधवार से तेज ठंड का दौर फिर शुरू हो जाएगा। प्रदेश के पन्ना जिले में सोमवार रात तेज बारिश हुई। करीब 250 ग्राम वजन तक के ओले भी गिरे, जिससे खेतों में […]Read More
किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे कर्नाटक के किसानों को सोमवार को भोपाल में उतार लिया गया था। मंगलवार सुबह इन किसानों को उज्जैन लाया गया है। रेलवे स्टेशन पर किसानों ने नारेबाजी की। यहां से पुलिस सभी को वैन में शिप्रा नदी के घाट लेकर पहुंच गई है। संभवत: पुलिस – प्रशासन इन किसानों को महाकाल दर्शन कराकर वापस भेजना चाहता है। दिल्ली जा रहे कर्नाटक के किसानों को भोपाल […]Read More
प्रधानमंत्री मोदी के झाबुआ दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना,
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मध्य प्रदेश के झाबुआ दौरे पर निशाना साधते हुए उनसे पांच प्रश्न पूछे हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में 22 प्रतिशत से अधिक आबादी वाला आदिवासी समुदाय डबल इंजन की सरकार से बहुत सारी उम्मीदें रखता है एवं यह अपेक्षा भी रखता है कि उसकी सुनवाई तत्काल हो, परंतु प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर […]Read More
प्रधानमंत्री मोदी आज झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार ) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे जनजातीय बहुल क्षेत्र झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे यहां 7500 करोड़ की सड़क, रेल, बिजली और जल क्षेत्र से संबंधित 22 विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। तत्पश्चात वे जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित […]Read More






