दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के पूर्व निजी सहायक सर्वेश मिश्रा को जमानत दे दी है। स्पेशल जज एमके नागपाल ने जमानत देने का आदेश दिया। कोर्ट ने 20 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने 10 जनवरी को सर्वेश मिश्रा को अंतरिम जमानत दी थी। कोर्ट ने सर्वेश मिश्रा को नियमित जमानत लेने […]Read More
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के खेड़ा में मुस्लिम युवकों को खंभे से बांध कर पीटने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों की 14 दिन की कैद के आदेश पर रोक लगा दी है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने उनकी अपील सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। हालांकि कोर्ट ने पुलिस के बर्ताव की आलोचना की। दरअसल, वर्ष 2022 में गरबा कार्यक्रम में पथराव के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। गुजरात […]Read More
सुप्रीम कोर्ट ने हथियार लाइसेंस मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने उप्र सरकार को नोटिस जारी किया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट मामले में उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा रखी है। सुनवाई के दौरान अब्बास की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने लगाए गए […]Read More
राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधीश दिनेश मेहता द्वारा आपराधिक एकल पीठ याचिका की सुनवाई करते हुए आरजीएचएस कैंसर ड्रग स्कैम से जुड़े प्रकरण में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के आदेश प्रदान किए हैं। परिवादी विजेन्द्र दवे के अधिवक्ता प्रवीण दयाल दवे ने बताया कि परिवादी की माता श्रीमती मंजुरानी दवे सेवानिवृत है, अग्नाश्य कैंसर से पीड़ित है, जिनका इलाज मेंदाता अस्पताल गुडगांव में शुरू हुआ, जिन्हें जोधपुर रेफर करने के बाद उनके द्वारा डॉ. […]Read More
राजस्थान हाई कोर्ट की खण्डपीठ के न्यायाधीश अरूण भंसाली एवं योगेंन्द्र कुमार पुरोहित ने पारस्परिक तलाक की याचिका में छह माह की अवधि समाप्त होने के पूर्व ही विधिनुसार तलाक की डिक्री जारी करने के आदेश पारित किये है। प्रार्थीगण चंदु एवं गजेन्द्र ने पारिवारिक न्यायालय संख्या-01 जोधपुर में पारस्परिक सहमति से तलाक के लिए एक याचिका पेश की। याचिका पेश करने के पश्चात प्रार्थीगण की ओर से एक प्रार्थना पत्र इस आशय का प्रस्तुत […]Read More






