पश्चिम बंगाल सरकार ने करोड़ों रुपये के राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में संलिप्तता के आरोप में जेल में बंद ज्योतिप्रिय मलिक को वन मंत्री के पद से हटा दिया है। उनकी जगह यह विभाग बीरबाहा हांसदा को दिया गया है। हांसदा वन एवं स्वयं सहायता-स्वरोजगार समूह (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मलिक का एक अन्य विभाग सार्वजनिक उद्यम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण पार्थ भौमिक को सौंपा गया है। भौमिक सिंचाई […]Read More
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की हालत स्थिर है। दरअसल, बीते दिनों पार्टी समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में सुकांत को गंभीर चोटें आईं थीें। वो बेहोश हो गए थे। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुक्रवार को अस्पताल की ओर से बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है। उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि सुकांत अब ठीक हैं, लेकिन उन्हें अभी और आराम की जरूरत है। इस […]Read More
पश्चिम बंगाल के चर्चित राशन वितरण भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को चौथी गिरफ्तारी की है। ईडी के अधिकारियों ने एक स्थानीय व्यवसायी विश्वजीत दास को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में सॉल्ट लेक स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक, दास तृणमूल कांग्रेस नेता शंकर आध्या के करीबी विश्वासपात्र हैं, जो इस राशन वितरण मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले तीसरे व्यक्ति थे। इससे पहले, ईडी […]Read More
ममता बनर्जी ने पुलिस को दिया है संदेशखाली के दुष्कर्मियों
पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि संदेशखाली में स्थानीय तृणमूल नेता शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों द्वारा दुष्कर्म की पीड़ित महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश ममता बनर्जी ने पुलिस को दिया है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री होने के साथ गृहमंत्री भी हैं। उन्होंने ही आदेश दिया है कि जो शेख शाहजहां हैं, अथवा दूसरे तृणमूल नेता जो […]Read More
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पूरे संदेशखाली से धारा 144 हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन पुलिस ने नई रणनीति अपनाते हुए संदेशखाली से तो धारा 144 हटा ली है लेकिन उसे पूरे इलाके में जो प्रवेश द्वार हैं, वहां निषेधाज्ञा लगा दी गई है। बुधवार सुबह संदेशखाली में 19 जगहों पर फिर से धारा 144 जारी कर दी गई। ये स्थान मूलतः संदेशखाली के प्रवेश मार्ग हैं। इसके चलते विपक्ष का दावा है […]Read More






