जिले में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। यहां तक की पतरातू डैम में भी पानी खतरे के निशान तक पहुंचने वाली है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से डैम प्रशासन ने एक फाटक खोलकर पानी का बहाव दामोदर नदी में छोड़ दिया है। जिला प्रशासन और पतरातू के प्रबंधन के द्वारा लोगों को अलर्ट किया जा रहा था। पतरातू डैम का फाटक खोलने से नलकारी […]Read More
साहिबगंज में हुए अवैध खनन मामले के आरोपित पंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने पंकज की जमानत पर अगली सुनवाई की तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की है। इससे पहले भी पंकज मिश्रा इसी केस में रांची ईडी कोर्ट से जमानत के लिए याचिका दायर कर चुके […]Read More
रूर्बन मिशन अंतर्गत सखी मंडल की महिलाएं फ्लाई ऐश की ईंटें बना रही हैं। ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर ने इन ईंट निर्माण की जानकारी ली है और जेएसएपीएस को निर्देश दिया है कि रूर्बन मिशन अन्तर्गत सखी मंडलों के माध्यम से परिचालन किए जा रहे फ्लाई ऐश ईंट निर्माण कार्य को पलाश हिंदी भाषा में अंकित कर ब्रांडिंग करने का काम करें, ताकि इनके उत्पाद को बाजार के साथ-साथ सही मूल्य मिल सके। सचिव ने […]Read More
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन तथा राम धुन प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। हम सभी लोग आज […]Read More
मुख्यमंत्री ने जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया। आगामी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्टेडियम की व्यवस्था से जुड़े कई दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह स्टेडियम राज्य का इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है। इस […]Read More






