अमेरिकी संसद ने बुधवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के समर्थन में 221 और इसके खिलाफ 212 मत मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति अपने बेटे हंटर बाइडेन के विवादास्पद अंतरराष्ट्रीय सौदों के बचाव को लेकर घिरे हैं। प्रस्ताव के जरिये राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने को मंजूरी दी गई। हालांकि राष्ट्रपति बाइडेन ने इसे राजनीतिक हथकंडा बताया है। यह पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के […]Read More
पोलैंड की संसद ने सोमवार को मध्यमार्गी पार्टी के नेता डोनाल्ड टस्क को प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया। इसी के साथ आठ साल पुराने राष्ट्रीय रूढ़िवादी शासन के बाद यूरोपीय संघ समर्थक नई सरकार का मार्ग प्रशस्त हो गया। पोलैंड के ऑनलाइन समाचार पोर्टल द वारसॉ आवाज के अनुसार टस्क को राष्ट्रीय चुनाव के लगभग दो महीने बाद प्रधानमंत्री चुना गया। यह वामपंथी से लेकर उदारवादी रूढ़िवादी पार्टियों तक जीत है। इस पोर्टल के […]Read More
काठमांडू के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल्स और मल्टीप्लेक्स से क्रिसमस ट्री
आने वाले क्रिसमस त्यौहार के मद्देनजर शहर के शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स में बनाए गए क्रिसमस ट्री को हटाने का निर्देश दिया गया है। काठमांडू महानगरपालिका ने एक निर्देश जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर इन क्रिसमस ट्री को हटाने को कहा है। काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह ने प्लास्टिक के फूलों से बनाए गए क्रिसमस ट्री से वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ने और इस कारण प्रदूषण फैलने की आशंका जताई है। महानगरपालिका […]Read More
आसिफ अली (नाबाद 48) और कप्तान कीरन पोलार्ड (नाबाद 22) के बीच हुई 56 रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर न्यूयार्क स्ट्राइकर्स ने शनिवार रात यहां खेले गए फाइनल मुकाबले में डेक्कन ग्लेडिएटर्स को सात विकेट से हराकर पहली बार अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर्स ने 9.2 ओवर में तीन विकेट पर 94 रन बनाकर चार गेंद शेष रहते […]Read More
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक ट्रायल कोर्ट ने कनाडा मूल की शादीशुदा सारा इनाम (37) की हत्या के मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश नासिर जावेद राणा इस जघन्य हत्याकांड के लगभग एक साल बाद 14 दिसंबर को फैसला सुनाएंगे। डॉन के अनुसार इस बहुचर्चित हत्याकांड में मृतका सारा का पाकिस्तानी पति शाहनवाज अमीर मुख्य आरोपित है। शाहनवाज मुल्क के पूर्व राजनेता और […]Read More






