पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। इस चरण में राज्य की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। पांचवें चरण के चुनाव में कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें 74 पुरुष व 14 महिला प्रत्याशी हैं। सोमवार को बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेड़िया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग में मतदान हो रहे हैं। इस चरण में सात लोकसभा सीटों के लिए कुल […]Read More
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने पत्नी के साथ मतदान
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने पत्नी के साथ लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में रामआसरे पुरवा हुसडिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। मतदान के बाद पुलिस महानिदेशक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में सुबह से अभी तक सकुशल मतदान हो रहा है। मैंने भी अपना मतदान कर दिया है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश के 21 जनपदों में 14 संसदीय क्षेत्र में मतदान शांति पूर्वक चल […]Read More
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक सुनीता चौधरी ने डाला वोट
सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने रजरप्पा के बूथ नंबर 196 पर अपना वोट डाला है। सोमवार को वे दोनों एक साथ अपने घर से निकले और कुछ ही दूर पर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच कर उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दिया। इस दौरान चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की लहर चल रही है। हर मतदाता पूरे जोश […]Read More
मधुबनी संसदीय क्षेत्र में नौ बजे तक नौ प्रतिशत मतदान
मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में शान्तिपूर्ण मतदान जारी है। जिला निर्वाचन कोषांग की ओर से सार्वजनिक की गयी सूचना के अनुसार संसदीय क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक कुल नौ प्रतिशत मतदान हुआ है। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा एवं एसपी सुशील कुमार मतदान केंद्रों पर ही है। डीएम व एसपी ने बीस्फी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का जायजा लिया।Read More
केन्द्र की सत्ता बदलने के लिए मुस्लिम मतदाता मतदान करें
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी ने संविधान बचाने के आड़ में केन्द्र की सत्ता बदलने के लिए मुस्लिम मतदाताओं को सौ प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत मुल्क का संविधान पूरी दुनिया का सबसे अच्छा संविधान है। ये संविधान बचाने के लिए मेरे अपने मुस्लिम लोग मतदान अवश्य करें। मतदान कर संविधान को बचायें। लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के अमीनाबाद डिग्री कॉलेज में […]Read More






