जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने शनिवार को राजौरी में अपना वोट डाला और कहा कि 2024 के चुनाव को केंद्र शासित प्रदेश में एक त्योहार की तरह मनाया जा रहा है। रैना ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का त्योहार, लोकसभा चुनाव हो रहे हैं और पूरे जम्मू-कश्मीर में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जम्मू-कश्मीर में त्योहार की तरह चल रही है। श्रीनगर संसदीय सीट पर 40 […]Read More
सुबह नौ बजे तक प्रतापगढ़ में 12.89 फीसदी मतदान
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। आज सुबह नौ बजे तक जनपद में 12.89 प्रतिशत वोट पड़े चुके हैं। मतदान केंद्रों पर महिलाओं के साथ वृद्ध और युवाओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। जनपद में 18 लाख से अधिक मतदाता अपने लोकसभा संसद का चुनाव करेंगे, जिसके लिए 1902 बूथ बनाए गए हैं। सभी मतदान केद्रों पर सुरक्षा की व्यापक इंतजाम किया गया है। […]Read More
हरियाणा में अभी तक मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक प्रदेश में 8.31 फीसदी मतदान हुआ है। राज्य के ज्यादातर भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार मतदाधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। उम्मीदवारों ने वोट डालने से पहले मंदिरों व गुरुद्वारों में जाकर पूजा अर्चना की। प्रदेश भर से मिली खबरों के अनुसार हिसार में नारनौंद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बूथ नंबर 104 पर […]Read More
बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर छठे चरण का मतदान जारी है। आठ लोकसभा सीटों पर पहले दो घंटे में सुबह 9 बजे तक 9.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले दो घंटे में 8 लोकसभा क्षेत्रों में वैशाली सबसे आगे हैं। वैशाली में पहले दो घंटे में 11.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान वाल्मिकी नगर में 8.55 प्रतिशत हुआ है। बिहार के आठ लोकसभा सीट वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, वाल्मिकीनगर, शिवहर, पूर्वी […]Read More
हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों तथा एक करनाल विधानसभा उपचुनाव को लेकर हो रहे मतदान के दौरान मॉक पोल के समय आई खराबी के चलते 62 मशीनों को बदला गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश भर में 45 हजार 576 ईवीएम, 24039 कंट्रोल यूनिट, 26040 वीवीपैट मशीनें लगाई गई है। मतदान शुरू होने से एक घंटा पहले मॉक पोल के दौरान 62 मशीनें खराब पाई गई। जिन्हें निर्वाचन आयोग की तरफ से तुरंत बदलवाया […]Read More






