ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9.66 प्रतिशत मतदान

बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर छठे चरण का मतदान जारी है। आठ लोकसभा सीटों पर पहले दो घंटे में सुबह 9 बजे तक 9.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले दो घंटे में 8 लोकसभा क्षेत्रों में वैशाली सबसे आगे हैं। वैशाली में पहले दो घंटे में 11.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान वाल्मिकी नगर में 8.55 प्रतिशत हुआ है।

बिहार के आठ लोकसभा सीट वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, वाल्मिकीनगर, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण क्षेत्र में मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक पश्चिमी चंपारण में 9.35, पूर्वी चंपारण में 8.95, शिवहर में 9.25, वैशाली में 11.95, गोपालगंज में 9.49, सिवान में 10.54, वाल्मिकीनगर में 8.55 तो वहीं महाराजगंज में 9.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि, 8 राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों की जनता लोकसभा के लिए अपने प्रतिनिदि का चुनाव कर रही है। छठे चरण में कई दिग्गजों किस्मत दांव पर लगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *