मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीते दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को दिए शिकायती पत्र में गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले में आज एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना मझोला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस ने थाना मझोला पुलिस ने […]Read More
शासन ने गुरुवार देर रात्रि बड़े स्तर पर स्थानांतरण किया है। इनमें 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और 08 सचिवालय सेवा, 05 प्रांतीय सिविल सर्विस (पीसीएस) व 01 वित्त सेवा सहित 36 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। गुरुवार को देर रात अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने स्थानान्तरण के आदेश जारी किये। आदेश के मुताबिक आईएएस मनीषा पंवार को अध्यक्ष परिवहन निगम के पद से मुक्त कर ललित लियना फैनयी को यह दायित्व […]Read More
उत्तराखंड के चमोली जिले में छिनका के पास अवरुद्ध बदरीनाथ हाइवे 20 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार तड़के सुचारू हो गया है। हाइवे में फंसे तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। इस वजह से रुकी चारोंधाम यात्रा फिर शुरू हो गई। उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बदरीनाथ हाइवे छिनका के पास पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था। प्रशासन ने वाहनों को कर्णप्रयाग, गौचर सहित […]Read More
अब ब्रह्मशक्ति संगठन सनातन संस्कृति व आध्यात्मिकता का अहसास कराने के साथ वैदिक कर्मकांड को भी बढ़ावा देगा। इसके लिए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्मशक्ति संगठन के मीरजापुर इकाई की ओर से निःशुल्क वैदिक कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण तीन माह तक चलेगा। ब्रह्मशक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. संतोष तिवारी ने बताया कि मानवता की सीख, ज्ञान एवं विधा जन-जन पहुंचाना संगठन का लक्ष्य है। सतत साधना, जप, ध्यान, योग, […]Read More
गर्मी से बेहाल लोगों को अब राहत मिलने लगी है। शुक्रवार की सुबह से तेज बारिश शुरू होने से मौसम का मिजाज नर्म हो गया है। इधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार से ही राहत मिलना शुरू हो गयी थी। गुरुवार को दिन भर बादलों की अठखेलियां चलती रहीं। सूरज से लुकाछिपी के बीच पड़ रही फुहारों ने मौसम को […]Read More