गायत्री शक्ति पीठ पिहानी पर सोमवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनया गया। सर्वप्रथम सुबह पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से दो सौ लोगों ने आहुतियां प्रदान कीं व गायत्री परिवार के गुरु देव व माता जी का सभी परिजनों की ओर से श्रद्धा पूर्वक पूजन किया गया। वहीं, इस शुभ दिन पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने गुरु दीक्षा ली। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी […]Read More
संस्कृति पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन की नाथपंथ की विशिष्ट अनुष्ठानिक व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा की परंपरा में रुकावट नहीं आने दी। गुरु पूर्णिमा पर पूजन के बाद उन्होंने जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की, समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि बिलकुल चिंता मत करिए। […]Read More
धर्म नगरी काशी में गुरु वंदना के महापर्व गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को ‘बंदऊं गुरु पद पदुम परागा’ का भाव चहुंओर दिखा। शिष्यों ने अपने गुरुजनों के चरणों में पूरे भाव के साथ शीश नवाकर आर्शिवाद लिया। देश-विदेश से आए शिष्यों ने भी अपने गुरु के पैर पखारे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पर्व पर सुबह से ही नगर के प्रमुख मठ, आश्रम शिष्यों से गुलजार रहे। पड़ाव स्थित अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान […]Read More
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चोटिल होने की वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चिकित्सकों की आराम करने की सलाह के चलते पंचायत चुनाव के लिए प्रचार नहीं कर पा रही हैं । ऐसे में उन्होंने वर्चुअल जनसभाएं करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सोमवार को ममता बीरभूम के दुबराजपुर में जनसभा को वर्चुअली सम्बोधित करेंगी। उल्लेखनीय है कि गौ तस्करी मामले में बीरभूम जिले के तृणमूल अध्यक्ष अणुब्रत मंडल की पिछले साल अगस्त में हुई […]Read More
पतंजलि विद्यालय समूह एवं स्वराज विद्यापीठ के तत्वावधान में “बदलते संदर्भ में स्कूलः चुनौतियां और संभावित समाधान” विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आई.आई.एम के पूर्व आचार्य प्रो. राजीव शर्मा ने कहा कि बच्चे विद्यालयी शिक्षा का केंद्र होते हैं और बच्चों में ज्ञानार्जन सुनिश्चित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अध्यापक की ही होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को विश्वास, रिश्ते, टीम वर्क जैसे गुणों के निर्माण के विषय में जानकारी […]Read More