राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के प्रचार योद्धा श्रीराम की नगरी अयोध्या में 08 एवं 09 जुलाई को जुटेंगे। उन्हें प्रशिक्षित कर समाज में विमर्श निर्माण के लिए तैयार किया जायेगा। इस मौके पर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर, द्वय अ.भा. सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर एवं आलोक कुमार भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि संघ अपने प्रचार योद्धाओं को क्षेत्र सह प्रशिक्षित कर रहा है। उसी क्रम में यह प्रशिक्षण पूर्वी उत्तर प्रदेश […]Read More
शिरोमणि अकाली दल (बादल) के दोहरे संविधान के विवाद पर होशियारपुर की ट्रायल कोर्ट में स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में चल रही कार्यवाही को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है। यह याचिका बलवंत सिंह खैरा ने दाखिल की है। 28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही को […]Read More
रक्सौल-काठमांडू रेल परियोजना की ड्राफ्ट लोकेशन सर्वेक्षण रिपोर्ट भारत ने नेपाल को सौंप दी है। नेपाल का भौतिक अवसंरचना मंत्रालय अब इसका अध्ययन करेगा। भौतिक अवसंरचना मंत्रालय के संयुक्त सचिव अर्जुनजंग थापा ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को यह जानकारी दी। संयुक्त सचिव थापा ने बताया कि इसके अध्ययन के लिए गुरुवार तक कमेटी का गठन हो जाएगा। भारत ने इसे अंतिम रूप देने के लिए नेपाल से राय मांगी है। नेपाल अध्ययन के बाद अपने सुझावों […]Read More
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के गांव काझाखुर्द में मंगलवार की सायं बरसात के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई। आकाशीय बिजली की भेंट चढ़ी मीला देवी (50) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझाखुर्द गांव निवासी चंद्रजीत यादव की पत्नी थी। वह मंगलवार की शाम करीब चार बजे हंसुआ लेकर जानवरों के लिए बाजरा काटने के लिये खेत गई थी। वह बाजरा काट ही […]Read More
मॉर्निंग वॉक के लिए निकली सास-बहू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। एक अज्ञात वाहन ने दोनों महिलाओं को बुधवार की सुबह रौंद दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। यह हादसा लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर भटेहरी गांव के पास बुधवार की सुबह हुआ। गांव निवासी मेवालाल की पत्नी […]Read More