इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान, विकास पुरी दिल्ली, ने अपने बी.एस.सी., बी.पी.एड. और एम.पी.एड. विद्यार्थियों के लिए “विशेष समावेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम एकीकृत खेल : कौशल विकास” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन स्पेशल ओलंपिक्स भारत के राष्ट्रीय खेल निदेशक (महिला विभाग) एकता झा, (मीडिया प्रभारी) , रमन रेखी, (क्षेत्र निदेशक) विक्रम सिंह तथा संस्थान के प्रधानाचार्य, (कार्यवाहक) प्रोफेसर संदीप तिवारी ने किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विशेष […]Read More
सावन मास की शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शुक्रवार सुबह से ही मुरादाबाद में कांठ रोड, रामपुर रोड और दिल्ली रोड पर शिव भक्त कांवरियों का आवागमन होता रहा। उत्तराखंड की देवनगरी हरिद्वार व ब्रजघाट (गढ़ गंगा) से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर तिरंगा लहराते हुए हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के साथ कावड़ के जत्थे मुरादाबाद पहुंचे। शिवभक्त घुंघरूओं की छम-छम पर चलते हुए डीजे पर चल रहे धार्मिक भजनों पर नाचते झूमते हुए […]Read More
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कृषि, पशुपालन और मत्स्यपालन देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इनको मजबूत करने का मतलब देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना है। अगर मैन्युफैक्चरिंग के द्वारा जीडीपी बढ़ती है तो रोजगार के आंकड़े इतने नहीं बढ़ते, लेकिन अगर सहकारिता के जरिए कृषि, पशुपालन और मत्स्यपालन को मज़बूत करते हैं तो जीडीपी के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अमित शाह प्रगति मैदान में […]Read More
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को अपराह्न 2.35 बजे लॉन्च करेगा। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के चंद्र मिशनों के महत्व को रेखांकित करते हुए चंद्रयान-3 के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट थ्रेड में प्रधान मंत्री ने कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई, 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3 हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी […]Read More
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। मोदी की फ्रांस यात्रा को लेकर उत्साहित फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिन्दी में ट्वीट कर दोनों देशों के बीच दोस्ती का इजहार किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय प्रधानमंत्री को फ्रांस के सर्वोच्च […]Read More