लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नेपाल में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन होने की खबरें हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक ही परिवार के सात लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। मकवानपुर जिले के सिग्रे गांव में भूस्खलन की चपेट में अक्कल बहादुर स्यांग्तान का घर आ गया जिसमें उनका […]Read More
भारत से सटे नेपाल के बारा जिला पुलिस ने 157 किलो गांजा के साथ चार भारतीय समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त गांजा को पिकअप वैन और स्कार्पियो से भारत में लाया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद नेपाल पुलिस ने बरामद कर लिया है।मंगलवार को इसकी जानकारी देते बारा जिला के एसपी होविंद्र बोगटी ने बताया कि गांजा की तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने जीतपुर […]Read More
इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर ज्ञानवापी परिसर में सुरक्षा की अभेद्य किलेबंदी के बीच लगातार पांचवें दिन मंगलवार को भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) टीम का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। सर्वे के लिए निर्धारित समय सुबह 8 बजे एएसआई की टीम ज्ञानवापी पहुंच गई। माना जा रहा है कि व्यास जी के तहखाने के साथ गुंबद का सर्वे होगा। सूत्रों के मुताबिक पांचवें दिन एएसआई की टीम व्यास जी के तहखाने के […]Read More
सनबीम स्कूल अगरसंडा में सोमवार को सत्र 2023-24 के 28 सदस्यों की छात्र परिषद का गठन किया गया। जिसमें हर्षवर्धन यादव को हेड ब्वाय व वैष्णवी सिंह को हेड गर्ल चुना गया। विद्यालय के निदेशक डा. कुंवर अरुण सिंह व प्रधानाचार्या डा. अर्पिता सिंह ने बैज पहनाकर सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। छात्र परिषद में जहां कक्षा बारह ए के हर्षवर्धन यादव को हेड बॉय तथा कक्षा बारह बी की वैष्णवी सिंह को हेड गर्ल […]Read More
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय की छात्रा प्रियंका जोशी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के फिजियोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रोबायोटिक्स के बुढ़ापे और न्यूरोडीजेनरेशन में गट-ब्रेन धुरी से होने वाले लाभ विषय पर बेहतरीन पोस्टर प्रस्तुति देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने छात्रा प्रियंका जोशी को बधाई दी, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। […]Read More