अंधेरी में कारोबारी को ठगने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के कटरा बम्हनी बंजर से गिरफ्तार किया है। अंधेरी पुलिस ने अपराध में धोखाधड़ी की गई कुल राशि 7,43,096 रुपये बरामद कर ली है और इसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही कारोबारी को वापस कर दिया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संताजी घोरपड़े ने बताया कि अंधेरी के कारोबारी ने 14 फरवरी को ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी कि […]Read More
राज्य के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में बांकुड़ा के सात शिक्षकों से पूछताछ के बाद अब कूचबिहार जिले के 30 प्राथमिक शिक्षकों से पूछताछ की है। गुरुवार को ये सारे शिक्षक निजाम पैलेस में स्थित केंद्रीय एजेंसी के दफ्तर में पहुंचे हैं। बुधवार को बांकुड़ा के सात शिक्षकों से पूछताछ हुई थी और उसके पहले मुर्शिदाबाद के चार शिक्षकों को घूस देकर शिक्षक की नौकरी हासिल करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा […]Read More
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले के दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक को मृत्युंजय आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शक्तिधाम कारीडोर बनाने की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री नर्मदा मन्दिर पहुंचे और वहाँ विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद मृत्युंजय आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज से भेंट की। उन्होंने अमरकंटक सहित मध्यप्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की। स्वामी हरिहरानंद ने मुख्यमंत्री से नर्मदा […]Read More
घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 2.94 फीसदी बढ़कर 3,02,521 इकाई रही है। जुलाई, 2022 में वाहन निर्माताओं ने डीलरों को 2,93,865 यात्री वाहनों की आपूर्ति की थी। वाहन निर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में 2.94 फीसदी बढ़कर 3,02,521 इकाई रही है। हालांकि, जुलाई में दोपहिया वाहनों […]Read More
मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत सूती के एक स्कूल में अपने ही बेटे का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर उसे शिक्षक के तौर पर नियुक्त करने का आरोप हेड मास्टर पर लगा है। इसकी जांच की सुस्त गति को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश विश्वजीत बसु ने गुरुवार को एक बार फिर सीआईडी अधिकारियों को फटकार लगाई है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान नाराजगी जताते हुए न्यायाधीश ने गुरुवार को सीआईडी के एडीजी को कोर्ट […]Read More