जिले के अर्की के गांव चलोग में एक मकान के पिछले हिस्से में भूस्खलन होने से तीन लोग मलबे में दब गए। इसमें 14 वर्षीय लड़का और 21 वर्षीय लड़की की मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार गांव चलोग में भूस्खलन से तीन लोग मलबे में दब गए। बलेरा गांव के प्रधान ने फोन पर प्रशासन को इसकी सूचना भेजी, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य में जुटा है। […]Read More
ठाणे जिले के कलवा में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज (सीएसएम) अस्पताल में पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि एक मरीज को मृत लाया गया था। इसके साथ ही इस अस्पताल से मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा रहा है। ठाणे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने सोमवार को सुबह बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 24 घंटों में 18 मरीजों की मौत के मद्देनजर अधिकारियों […]Read More
CM Shivraj Singh सोमवार सुबह छतरपुर जिले के महाराजपुर गांव पहुंचे और दिवंगत पूर्व राज्य मंत्री रामदयाल अहिरवार के अंतिम दर्शन कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामदयाल अहिरवार लोकप्रिय नेता और समर्पित जनसेवक थे। वह भारतीय जनता पार्टी के ऐसे कार्यकर्ता थे, जिन्होंने बचपन से पार्टी के काम को विस्तार देने के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया था। मुख्यमंत्री चौहान ने […]Read More
जिले के कंडाघाट के अंतर्गत जडौण गांव तहसील ममलीग में बादल फटने से भारी तबाही हुई है, जिसमें दो घर व एक गौशाला पूरी तरह तबाह हो गई है। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोगों की जान बचाई गई है। बताया गया कि रविवार देर रात काे जडौण गांव में बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई और दो घरों को बहा ले गई। इन […]Read More
मध्य प्रदेश के नवगठित मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के खटखरी चौकी समीप स्थित मऊगंज-बनारस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे बस में सवार एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 22 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज […]Read More