अर्की में भूस्खलन से दो बच्चों की मौत

जिले के अर्की के गांव चलोग में एक मकान के पिछले हिस्से में भूस्खलन होने से तीन लोग मलबे में दब गए। इसमें 14 वर्षीय लड़का और 21 वर्षीय लड़की की मौत होने का समाचार है।

जानकारी के अनुसार गांव चलोग में भूस्खलन से तीन लोग मलबे में दब गए। बलेरा गांव के प्रधान ने फोन पर प्रशासन को इसकी सूचना भेजी, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य में जुटा है। इस घटना में दो बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई है। घटना के संबंध में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि पटवारी को मौके पर जायजा लेने भेजा है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के उपरांत ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *