डीएवी (पीजी) कॉलेज में बीएड सत्र-2023 के पंजीकरण के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर केआर जैन ने बताया कि कल विश्वविद्यालय से पत्र प्राप्त हो गया है, जिसमें बीएड की प्रक्रिया को सीयूईट के स्कोर के आधार पर प्रवेश करने के लिए निर्देशित किया गया है l उपरोक्त के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया डीएवी पीजी कॉलेज की वेबसाइट www.davpgcollege.co in पर प्रारंभ कर दी गई है।Read More
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। पर्वतीय जनपदों में भूस्खलन और पहाड़ चटकने की घटनाएं लोगों पर आफत बन कर टूट रही हैं। मार्गों पर मलबे आने से 04 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित लगभग 214 अन्य सड़कें अवरुद्ध है। प्रदेश में अभी बारिश से राहत नहीं मिलने के आसार हैं। राज्य में 26 अगस्त तक के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी है। मौसम को देखते हुए आपदा विभाग और जिलाधिकारी अपने-अपने […]Read More
यहां पर यमुनोत्री नदी में खरादी से आगे महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग तीर्थयात्री यमुना किनारे पूजा करने गये थे। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया और वे नदी में बह गए। घटना मंगलवार भोर की है। सूचना पर उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ अभियान चलाया जा रही है, लेकिन अब तक बुजुर्ग तीर्थ यात्री कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग तीर्थयात्री […]Read More
डोईवाला में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरुद्ध किसानों के किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर पुतले पर ग्रामीणों ने गुस्सा उतारा। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात्रि में डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी और लाल तप्पड़ चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल को लाइन हाजिर कर दिया। डोईवाला में किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा […]Read More
टिहरी जिले के चंबा टैक्सी पार्किंग में सोमवार को हुए भूस्खलन के मलबे से देररात एक और शव बरामद हुआ है। इससे पहले चार लोगों के शव बरामद हुए थे। अभी भी राहत और खोज अभियान जारी है। यह जानकारी एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के इंचार्ज राकेश रावत ने दी। उन्होंने बताया कि रुकुम सिंह के पुत्र सोहन सिंह रावत (34) का शव देररात मलबे से निकाला गया। सोहन ग्राम किरगणी ब्लॉक थोलधार का रहने वाला […]Read More