हेट स्पीच से जुड़े मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आवाज का नमूना देने के रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस भी जारी किया है। आजम खान ने आवाज का नमूना देने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसके […]Read More
देश को गौरवान्वित कर देने वाले चंद्रयान -3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का हर कोई साक्षी बनना चाहता है। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) ने खास तैयारी की है। वैज्ञानिक आश्वस्त हैं कि इसरो का यह मिशन सफल होगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 17:27 बजे शुरू होगा। इसरो अपने केंद्र से शाम को इस […]Read More
सुप्रीम कोर्ट ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को फरवरी 2021 में बम से उड़ाने की साजिश रचने और व्यवसायी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में आरोपित और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को जमानत दे दी। जस्टिस एएस बोपन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत देने का आदेश दिया । सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान उनके वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि प्रदीप […]Read More
मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार आज दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही इसकी चाल में उतार-चढ़ाव नजर आने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत और निफ्टी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के […]Read More
भारत के लिए आज (बुधवार) शाम बेहद खास है। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा। इस ऐतिहासिक पल पर सारी दुनिया की नजर लगी हुई है।इस मिशन की सफलता के लिए देशभर के पूजास्थलों में प्रार्थना की जा रही है। स्कूलों में बच्चों को इस मिशन के बारे में बताया जा रहा है। खगोलशास्त्री भी उत्साहित हैं। उनके मुताबिक चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के अंतिम 20 […]Read More