कांग्रेस ने चीन की ओर से जारी किए गए नए नक्शे पर विरोध जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पूर्णरूप से भारत का हिस्सा है। चीन की ओर से जारी किया गया ऐसा कोई नक्शा हमें स्वीकार नहीं जो हमारी अखंडता के खिलाफ हो। खड़गे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत के क्षेत्रों के ऐसे किसी भी अवैध प्रतिनिधित्व या नाम बदलने […]Read More
उधमपुर के साथ लगते राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संगूर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन द्वारा डीसी उधमपुर के वायरलेस आॅपरेटर को पीछे से टक्कर मारने के कारण उसकी मौत हो गई जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार उधमपुर के संगूर क्षेत्र में देर रात को विजय चंद डीसी ऑफिस से काम समाप्त कर अपने घर की ओर जा रहा था की जैसे ही वह संगूर बाईपास के पास पहुंचा कि पीछे से […]Read More
कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के लिए क्राउड फंडिंग के माध्यम से धन जुटाने में संलिप्त दक्षिण कश्मीर के सर्जन अहमद वागे उर्फ बरकती को गिरफ्तार किया है। एसआईए ने एक बयान में कहा कि बरकती को पुलिस स्टेशन, एसआईए की एफआईआर संख्या 02/2023 के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह मामला क्राउड फंडिंग के माध्यम से व्यापक धन जुटाने के अभियान को चलाने में बरकती की भागीदारी से […]Read More
देश-दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। आज हमारी पहचान बन चुके भारत के संविधान से भी आज की तारीख का खास संबंध है। संविधान सभा ने 29 अगस्त, 1947 को सात सदस्यों की संविधान प्रारूप समिति बनाई थी। इसके अगले दिन यानी 30 अगस्त 1947 को समिति के सदस्यों ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर को समिति का अध्यक्ष बनाया। समिति ने दो साल का वक्त लेकर संविधान का […]Read More
एनआईए पटना की विशेष अदालत ने पूर्वी चंपारण में जाली नोट तस्करी मामले के दोषी को सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उसका नाम अबी मोहम्मद अंसारी है, जो नेपाल के बारा जिले के रहने वाला है। इस संबंध में एनआईए के एसपी मुकेश सिंह ने मंगलवार सुबह बताया कि 30 सितंबर, 2015 को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गति किनतेत्सु एक्सप्रेस प्राइवेट […]Read More