वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने शुक्रवार सुबह पुलिस परेड ग्राउंड में परेड सलामी ली। इसके बाद पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया। साथ ही सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड सलामी के पश्चात परेड में सम्मिलित अधिकारियों कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों का फिटनेस परीक्षण रिजर्व पुलिस लाइन्स ग्राउंड में लिया गया। प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को प्रशिक्षण की विभिन्न तकनीक, शस्त्रों आदि की जानकारी दी। […]Read More
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव गोहानी कला में ईंट से कूचकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। गोहानी कला निवासी रामदास केवट पुत्र नाथूराम केवट (38) गुरुवार की आधी रात्रि में अज्ञात लोगों ने ईंट से सिर को कुचलकर हत्या कर दी। शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने एक झोपड़ी में उसका शव पड़ा देखा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि युवक […]Read More
जानवर चराने गए बालक समेत दो लोगों की नदी पार करते समय डूबने से मौत हो गई। बालक को बचाने के चक्कर में युवक को भी जान गंवानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद गुरुवार की देर शाम गोताखोरों ने शव को बरामद किया है। जरवलरोड थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत अहाता निवासी संजय (14) पुत्र जगतराम गौतम और धनीराम (40) पुत्र बदलू गुरुवार को भैंस लेकर बरौलिया घाट पर नदी पार कर भैंस चराने के लिए […]Read More
जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के फकीर पुर अमौलिया गांव के समीप निजी कम्पनी के एक रिकवरी एजेंट को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद मौके से बदमाश भाग निकले। गुरुवार की देर शाम हुई घटना को लेकर थाने में तहरीर नहीं दी गई। परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। फकीर पुर अमौलिया निवासी बृजेश यादव(26)पुत्र छोटेलाल यादव सिगरा क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का […]Read More
घोसी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी लगातार अल्पसंख्यक बाहुल्य गावों में दौरा कर जनसम्पर्क बनाएं हुए हैं। वह जनता के बीच उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हित में किए गए कार्यों को बता रहे हैं। वहीं उनसे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील भी कर रहे हैं। राज्यमंत्री ने बताया कि अल्पसंख्यकों का हित […]Read More