विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, विद्युत कार्मिकों और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर संबंध तथा विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष मूल्य प्राप्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार को फोन घुमाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 30 सितंबर तक अनवरत चलेगा। यह जानकारी उप्र पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने दी। डॉ. गोयल ने मीडिया को बताया कि उपभोक्ता हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उनसे विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्पर्क कर […]Read More
उत्तर प्रदेश के विकास और अन्नदाता किसानों की जरूरतों को देखते हुए सभी को बैंकिंग सुविधाएं मिलनी चाहिए। सहकारिता विभाग से कहा है कि जिन स्थानों पर बैंक शाखा की आवश्यकता हो, वहां मैपिंग की जाए। उत्तर प्रदेश में एमएसएमई का सबसे बड़ा बेस है, इसके लिए सहकारी बैंकों की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है। हमें प्रयास करना चाहिए कि वहां पर सहकारिता बैंक की एक शाखा खोलने के साथ ही बीसी सखी के […]Read More
फूलपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-जौनपुर बाईपास मार्ग पर चुप्पेपुर गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां एक छात्रा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी पाते ही दोनों छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंच गए। चुप्पेपुर निवासी बसंत पटेल की पुत्री प्रियंका […]Read More
जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में पुराने विवाद को लेकर गुरुवार की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार सुमंत चौहान व रवि चौहान […]Read More
जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित सीमेंट गोदाम के बाहर सो रहे एक मजदूर को ट्रक ने कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार तड़के हुई घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। चंदौली जनपद के सेमरा शहाबगंज निवासी हारून अली (30) अपने ससुराल शहावाबाद रोहनिया में रह कर मजदूरी का काम करता था। गुरुवार की रात हारून मजदूरी करने के बाद सीमेंट गोदाम के बाहर […]Read More