जल संसाधन एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने बुधवार को कहा कि जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित किए जाने वाले बांधों तथा सिंचाई एवं पेयजल परियोजनाओं के निर्माण के दौरान सभी तकनीकी पहलु बारीकी से देखे जाएं। उन्होंने कहा कि साथ ही क्वालिटी कंट्रोल मैनुअल के समस्त प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य हों ताकि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं हो एवं ये स्ट्रक्चर सालों-साल मजबूत रहें। […]Read More
वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ बुधवार को फंस गया है। जिले के जटेश्वर-1 नंबर ग्राम पंचायत के कराईबाड़ी इलाके में वन विभाग द्वारा लगाए गए उक्त पिंजरे में तेंदुआ के फंसने से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में तेंदुए को देखे जाने से दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की मांग में वन विभाग के मदारीहाट रेंज ने इलाके में एक पिंजरा लगाया था। […]Read More
उत्तराखंड सरकार के एक अधिकारी को लेकर हिन्दूवादी संगठनों का पारा हाई है। डालनवाला में बनी अवैध मस्जिद और मजार को संरक्षण देने वाले एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया से हिन्दूवादी संगठन नाराज है। हिन्दू जागरण मंच ने मोहन सिंह बर्निया को पद हटाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक बर्निया को पद से हटाया नहीं जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को एमडीडीए डालनवाला में बनी एक अवैध मस्जिद […]Read More
कुड़मी-कुर्मी को एसटी का दर्जा देने के लिए आंदोलनरत गोमिया विधायक लंबोदर महतो को सिल्ली पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें मुरी जंक्शन से हिरासत में लिया है। फिलहाल उन्हें सिल्ली थाना में रखा गया है। लंबोदर महतो ने बताया कि रेल रोको अभियान के दौरान सिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। फिलहाल वो सिल्ली थाना में समर्थकों के साथ बैठे हैं। आदिवासी कुड़मी समाज की ओर […]Read More
महानगर कोलकाता के कसबा थाना अंतर्गत बैकुंठपुर इलाके में बंदूक लहराने वाले आरोपित सौमित मंडल को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इधर-उधर कूड़ा कचरा फेंकने पर जब स्थानीय लोगों ने मना किया था तो उसने हमला कर दिया था। हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कथित तौर […]Read More