ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गहरे खुदे गढ्ढे में डुबने से दो बच्चियों की मौत

जिले के दरपा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गढ्ढे में डुबने से दो बच्ची की मौत हो गयी। दोनो बच्ची एक अन्य सहेली के साथ जामुन तोड़ने गयी थी।जहां पेड़ के समीप बने गहरे गढ्ढे में पैर फिसलने से गिर गई।जब तक उसे निकाला जाता तब तक दोनो की मौत हो गई।

मृतका दोनो बच्ची की पहचान राज कुमार यादव की बेटी अंतरा कुमारी (5 साल) और रूपेश कुमार की बेटी कृति कुमारी (10) के रूप में हुई।मृतका अंतरा के पिता राज कुमार यादव ने बताया कि उसकी बेटी अंतरा, कृति कुमारी और अंकृति कुमारी तीनों स्कूल से आने के बाद खेत तरफ जामुन तोड़ने गई थी। इसी बीच भवानीपुर सरेह में एक खेत से मिट्टी कट्टा हुआ था,जामुन तोड़ने के क्रम में ही दोनों गड्ढे में जा गिरी।

अंतरा और कृति के डूबता हुए देख अंकृती कुमारी शोर मचाया, जब तक स्थानीय लोग आते और उसे गढ़्ढे से ढूंढ कर निकालते तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरपा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो बच्ची की डूबने से मौत की खबर मिली। उसके बाद पुलिस टीम को घटना स्थल भेज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।अन्य आवश्यक कारवाई किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *