एनआईए और मुंबई पुलिस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने और नरेन्द्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की धमकी के बाद गुजरात पुलिस अलर्ट हो गई है। धमकी संबंधी ई-मेल भेजने वाले ने साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को छोड़ने की मांग की है। इसे देखते हुए गुजरात पुलिस ने नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया कि पुलिस हरेक स्थिति […]Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा पट्टी के नजदीक हमास आतंकियों के हमले को लेकर इजराइल के साथ एकजुटता दर्शायी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर कहा, “इजराइल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इज़राइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।” उल्लेखनीय है कि गाजा पट्टी के नजदीक आज हमास आतंकियों ने इजराइल पर […]Read More
सरकारी डिग्री कॉलेज कठुआ के कैरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के सहयोग से म्यूचुअल फंड में 50 घंटे का कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रोफेसर सीमा मीर प्रिंसिपल जीडीसी कठुआ की समग्र देखरेख में किया गया। और युवा पीढ़ी के लिए स्वरोजगार के लिए इस प्रकार के कौशल पाठ्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया, जो एनईपी-2020 की मांग भी है। कैरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल […]Read More
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के कन्हैली पंचायत वार्ड संख्या-06 निवासी शत्रुधन यादव ने बीस वर्ष पूर्व बिछड़े मुकेश को उसके परिवार से मिलवाकर मानवता की मिसाल पेश की है। शत्रुधन यादव अपनी जीविकोपार्जन के लिए अमृतसर में था।उसी दौरान विश्वकर्मा पूजा के दिन उसकी मुलाकात मुकेश उर्फ राजू से हुई।मुकेश उर्फ राजू पूरी तरह पंजाबी भाषा बोलता था।बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि उनका घर बिहार के मधुबनी जिला के विस्फी प्रखंड में है।जिसके बाद […]Read More
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुआ वार्ड संख्या-12 की रहने वाली 37 वर्षीया ललिता देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सीएसपी संचालक ललित कुमार पर खाते से फर्जीवाड़ा कर 55 हजार रुपये निकासी कर लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष को दिए अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि मझुआ वार्ड संख्या 12 का ही रहने वाला 35 वर्षीय ललित कुमार पैक पिता -तिनकौड़ी गांव में सीएसपी बैंक का संचालन करता है।17 अगस्त से 11 सितम्बर तक […]Read More