मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01, अणे मार्ग से भीम संसद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भीम संसद रथ के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के आदर्श, विचार एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, […]Read More
सुप्रीम कोर्ट ने बाहुबली नेता अतीक अहमद के दो नाबालिग बच्चों की कस्टडी के मामले का निस्तारण कर दिया है। जस्टिस एस रविंद्र भट्ट की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका निस्तारित करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि अतीक अहमद के बच्चों की कस्टडी उसकी बहन को मिल गई है। तीन अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से कहा था कि वो विशेषज्ञ कमेटी की […]Read More
इजराइल पर हमास हमले के बाद पश्चिमी जगत खुल कर इजराइल के साथ खड़ा हो गया है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली ने संयुक्त बयान जारी कर इजराइल के साथ होने की बात कही है। बयान में इजराइल पर हमले के लिए हमास की निंदा की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस से जारी संयुक्त वक्तव्य में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, जर्मनी […]Read More
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश में जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। 10 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष ’विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का समग्र उद्देश्य दुनियाभर में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर कार्य करने वाले सभी लोगों को अपने काम के बारे में बात करने का अवसर प्रदान करता […]Read More
सुप्रीम कोर्ट इलेक्टोरल बांड को चुनौती देने से संबंधित याचिकाओं पर 31 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। आज सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता इस बात पर सहमत हुए कि वे इस मामले को धन विधेयक की तरह पेश करने के मामले पर दलील नहीं देंगे, क्योंकि धन विधेयक के मामले पर सात सदस्यीय संविधान बेंच सुनवाई करेगी। तब याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील प्रशांत […]Read More