कालपी नगर के टरनलगंज इलाके में में लौह पीटा समाज के लोगों ने नाले व सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया था। नगर पालिका की टीम ने उक्त अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया। नगर के टरनलगंज बाजार की सड़क किनारे लौह पीटा समाज के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच उपजिलाधिकारी के के सिंह को दी। जांच में अतिक्रमण पाए जाने […]Read More
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शनिवार को मां भारती के वीर सपूत शहीद अरुण खेत्रपाल और स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल की जयंती पर उन्हें स्मरण कर शत शत नमन किया है। साथ ही भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी को पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल को जयंती पर नमन करते हुए कहा अमेरिका में गदर पार्टी की स्थापना कर प्रवासी […]Read More
तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना के पास कांकेसंथुराई (केकेएस) के बीच आज नौका सेवा शुरू हुई। जुलाई में श्रीलंका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने इस नौका सेवा की घोषणा की थी। शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित हाई-स्पीड फेरी की क्षमता 150 पैक्स की है। नागपट्टिनम और केकेएस के बीच समुद्र की स्थिति के आधार पर लगभग 3.5 घंटे में 60 एनएम (110 किमी) […]Read More
पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। राज्य पुलिस को त्योहार में पंजाब को दहलाने का मंसूबा पाले लश्कर-ए- तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के इन आतंकवादियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार सुबह एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। पुलिस महानिदेशक यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल […]Read More
अपराधियों को जेल भेजने के लिए एक्शन मोड में काम कर रही बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) एवं बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार एसटीएफ के विशेष टीम के द्वारा बेगूसराय जिला पुलिस के सहयोग से बेगूसराय के कुख्यात वांछित अपराधी बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली बिंद टोली निवासी स्व. रामजी महतो के पुत्र केसरिया महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। केसरिया को बछवाड़ा थाना […]Read More