स्पेन, स्कॉटलैंड और तुर्किए ने यूरो 2024 के लिए किया क्वालीफाई कर लिया है। युवा गावी के एकमात्र गोल की बदौलत स्पेन ने रविवार (15 अक्टूबर) को नॉर्वे पर 1-0 की जीत के साथ यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया। 19 वर्षीय मिडफील्डर ने अपने 25वें मैचों में अपना पांचवां अंतरराष्ट्रीय गोल करके 2008 और 2012 के चैंपियन को जीत दिलाई। स्पेन की जीत के साथ ही स्कॉटलैंड ने भी यूरो 2024 के लिए […]Read More
झारखंड हाई कोर्ट में भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने निशिकांत दुबे को मिली राहत को बरकरार रखने का फैसला सुनाया है। उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को 12 दिसंबर तक विस्तार दिया। सांसद निशिकांत दुबे ने सचिवालय घेराव के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए याचिका दाखिल की थी। निशिकांत दुबे […]Read More
झारखंड के धनबाद में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से बड़ा हादसा हो गया है। घटना ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा आउटसोर्सिंग की है, जहां अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस से बारह लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया जाता है कि हादसा निरसा के ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत कापासारा आउटसोर्सिंग के बंद […]Read More
राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार सुबह उदयपुर पहुंचे। वे यहां उदयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए हैं। उदयपुर पहुंचने पर उनका पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रभारी अरुण सिंह ने स्वागत किया। उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचने पर नड्डा का भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। हवाई अड्डे से वे सीधा बैठक […]Read More
नेपाल के सत्तारूढ गठबन्धन दलों के बीच दूरियां इस कदर बढ़ने लगी हैं कि अब सहमति में ही संबंध विच्छेद करने की बातें होने लगी है। कोशी प्रदेश में विपक्षी दल के साथ मिल कर सरकार गठन के बाद काठमांडू की केन्द्र सरकार में सहभागी दल अब गठबन्धन के औचित्य पर ही सवाल खड़े करने लगे हैं। नेपाल की सत्तारूढ गठबन्धन की सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के महासचिव विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा कि यदि […]Read More