श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर लोग आनंदित हैं। वहीं राम नगरी में जुटी साघ्वियां प्रभु श्रीराम के साथ माता सीता के आगमन को लेकर आह्लादित हैं। विभिन्न आश्रमों में प्रवास कर रही साध्वियां माता सीता के साथ प्रभु श्रीराम के आगमन को लेकर मंगल गीत गा रही हैं। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर शारदा नंदन गिरि और ज्योतिषाचार्य संन्यासिनी साधना समेत सैकड़ों साध्वियां अखाड़े के राम पौड़ी तुलसी घाट स्थित […]Read More
Feature Post
अनुष्ठान में मूर्ति का 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल
श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में रविवार को स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण, आदि कार्य, प्रातः मध्वाधिवास, मूर्ति का 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नान, महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासाद परिक्रमा, शय्याधिवास, तत्लन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक – अघोर होम, व्याहति होम, रात्रि जागरण, सायं पूजन एवं आरती होगी। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि अनुष्ठान नवीन मंदिर के ईशान कोण पर बने यज्ञ मंडप्प और नवीन राम मंदिर […]Read More
भगवान श्रीकृष्ण की धरती द़्वारिका से लेकर डांग जिले की शबरीधाम तक पूरा गुजरात राममय माहौल के रंग में सराबोर हाे गया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर प्रदेशभर में कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रही हैं। मुख्यमंत्री से लेकर आमजन तक अपने-अपने तरीके से इस क्षण को यादगार बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राज्यभर के मंदिरों की सफाई की गई है। गुजरात के […]Read More
अतंरिक्ष विज्ञानियों की राय पर श्यामल पाषाण से तैयार हुई अयोध्या के श्रीरामजन्म भूमि के नव-प्रतिष्ठित श्रीरामलला के विग्रह की लम्बाई और स्थापना की ऊंचाई के विशेष मायने हैं। बहुत सारी विशेषताओं को खुद में समाहित किये हुए है। न सिर्फ हर रामनवमी की दोपहर 12 बजे सूर्यवंशी श्रीरामलला के विग्रह के मस्तक पर भगवान सूर्य की किरणें आभा बिखेरेंगी, बल्कि विग्रह के दाएं और बांये भाग में दशावतारों के दर्शन भी होंगे। हिन्दुस्थान समाचार […]Read More
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को बिहार में छुट्टी देने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है। अपने संसदीय क्षेत्र के पांच दिवसीय दौरे पर आए गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में सिर्फ रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा ही नहीं, हिंदू धर्म का पुनर्जागरण हो रहा है। भारत सरकार […]Read More






