पति,सास-ससुर और ननद पर दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज

नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने खुजनेर निवासी पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक रुप से प्रताड़ित, विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम गनियारी निवासी 25 वर्षीय अनुराधा राठौर ने बताया कि पति बीरेन्द्र पुत्र दुर्गाप्रसाद राठौर, सास बुलाबाई, ननद पूजा और ससुर दुर्गाप्रसाद पुत्र पूनमचंद राठौर निवासी खुजनेर दहेज की मांग करते हुए मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते है, जिसके चलते मायके गनियारी में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *